फोटो : 22लघु सचिवालय मार्ग पर खड़ा रोलर। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। लघु सचिवालय मार्ग पर दोबारा से रोड़ी और तारकोल डालने का शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क कुछ माह पहले ही तैयार की गई थी, लेकिन सामग्री और मानक प्रक्रिया का पालन न करने के कारण यह जल्दी ही उखड़ गई। कैलाश चंद ने मांग की है कि इस बार बेहतर सड़क तैयार की जाए, ताकि सड़क लंबी चल सके।