रेवाड़ी। श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से श्री चित्रगुप्त मंदिर कुतुबपुर में वार्षिक समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थी और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान चित्रांश समाज ने फिल्म जगत के कलाकार पंकज धीर, असरानी और सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज के सदस्यों मनीष माथुर और सौरव माथुर की दादी के निधन पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में वार्षिक समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यह समारोह दिसंबर में आयोजित किया जाएगा जिसमें मेधावी चित्रांश बच्चों, वरिष्ठ समाजसेवियों और झुग्गी-झोपड़ी स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। छात्रवृत्ति वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
सभा ने यह भी निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्दी शुरू होते ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन के साथ हुई।
अध्यक्षता व संचालन केके सक्सेना ने किया। सभा के सचिव डॉ. हरिओम कुलश्रेष्ठ ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा मोहन माथुर, डॉ. शिव शांति चंद्रा, संजय माथुर, टीएस भटनागर, अजय श्रीवास्तव, मोहित भटनागर, राम कुमार, डॉ. रजनी कुलश्रेष्ठ, अल्पना, डॉ. नमिता कुलश्रेष्ठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।