फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिंदरजीत बने मॉनीटरिंग कमेटी के चेयरमैन

Sat, 07 Sep 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। एडवोकेट मिंदरजीत यादव-चेयरमैन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव जोनियावास निवासी एडवोकेट मिंदरजीत यादव को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ की ओवरऑल कमेटियों की मॉनिटरिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वह सभी कमेटियों पर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

एडवोकेट मिंदरजीत यादव ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब व हरियाणा के कार्यकाल का जो संवैधानिक समय था, वह 5 फरवरी 2024 को खत्म हो गया था। इसके बाद चुनाव होने थे लेकिन बार काउंसिल को छह महीने का एक्सटेंशन मिल गया था। वह समय भी 5 अगस्त 2024 को खत्म हो गई थी। वकीलों की डिग्री के सत्यापन का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए रूल 32 के तहत पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल को ऐसी स्थिति में चलाने के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें विभिन्न पदाधिकारी व विभिन्न कमेटियां बनायी गई है। रेवाड़ी बार के पूर्व प्रधान राव रघुवीर यादव, सतीश यादव, अनिल राव, सुधीर यादव, प्रीतम सिंह, नितिन कौशिक, शौकीन शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवीण नैचाना, अमरजीत यादव, राकेश राव, संजीव गौतम, योगेश बोलनी, जयंत यादव, नितेश अग्रवाल ने मिंदरजीत को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें