फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा प्रत्याशी घोषित लक्ष्मण सिंह यादव का लोगों ने किया विरोध

Sat, 07 Sep 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। लक्ष्मण सिंह का विरोध करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भाजपा की ओर से रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव को टिकट देने की घोषणा किए जाने के बाद शुक्रवार को विरोध किया गया। एक भाजपा नेता के समर्थक व पंचनंद सेवा समिति के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने भाजपा के घोषित प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का विरोध किया। केशव के समर्थकों ने कोसली ने दिया नकार, रेवाड़ी क्यों करे स्वीकार लिखे लिखी तख्ती को लेकर प्रदर्शन किया।
केशव चौधरी के समर्थकों ने अग्रसेन चौक से मोती चौक तक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। केशव चौधरी ने कहा कि लक्ष्मण सिंह यादव को टिकट देने को जनता के साथ धोखा बताया। कहा कि कोसली में लक्ष्मण सिंह यादव ने अच्छा कार्य किया होता तो उन्हें रेवाड़ी शिफ्ट करने की जरूरत क्यों पड़ती। पार्टी को अपने फैसले पर विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी से भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार का विरोध किया गया था। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा था। यहां से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह का माहौल इस बार भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


तीनों नेता बैठक कर एक नाम पर बनाएंगे सहमति

रेवाड़ी सीट पर तीन अहम दावेदार पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव और पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव की तिकड़ी लगातार बैठकें कर रही है। इन तीनों ने पहले रेवाड़ी सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन टिकट किसी को नहीं मिला। चर्चा है कि ये तीनों नेता आपस में बैठक कर एक नाम पर सहमति बनाएंगे और उसे रेवाड़ी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारेंगे। भाजपा के दो नेता सतीश खोला और सन्नी यादव पहले ही निर्दल चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। रणधीर सिंह कापड़ीवास और सतीश यादव दोनों का रेवाड़ी सीट पर खुद का वोट बैंक है। पिछले चुनाव में भी निर्दल लड़े रणधीर सिंह कापड़ीवास 36 हजार से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रहे थे। इसकी वजह से भाजपा प्रत्याशी मामूली अंतर से कांग्रेस के चिरंजीव राव से हार गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें