फोटो : 27मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं मिड डे मील कार्यकर्ता। संवाद
रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी से सम्बंधित मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर डीडीपीओ को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने महासचिव कुसुम पांचाल को बहाल करने, न्यूनतम वेतन लागू करने, मानदेय हर महीने की सात तारीख तक देने, मिड डे मील कार्यकर्ताओं को 12 महीने मानदेय देने की मांग की। एआईयूटीयूसी के जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर ने कहा कि न्यूनतम वेतन कम से कम 6 हजार रुपये दिया जाना चाहिए। यूनियन की जिला महासचिव मुनेश सुमा खेड़ा ने बताया कि राज्य महासचिव कुसुम पांचाल को तुरंत बहाल किया जाए। इस मौके पर सुमन बुड़ाना, आशा फिदेड़ी, मुनेश भाड़ावास, सरोज, निर्मला, रेशमा बालावास, परमेश कमालपुर, शर्मिला काकोड़िया, सुषमा करनावास, बीना देवी मौजूद रहीं।