संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की टीपी स्कीम-9 कॉलोनी में मंडप में स्थापित की गई श्री गणेश की धातु की मूर्ति को विसर्जित किया गया बल्कि मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। इससे पहले विधिवत पूजा के बाद हवन किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कौन बनेगा भाग्यशाली प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि टीपी स्कीम कांप्लेक्स के पंडाल में हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें टीपी स्कीम, गौतम नगर, सुभाष नगर, सज्जन कॉलोनी समेत अनेक स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विशिष्ट अतिथि कमला शर्मा, समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, प्रधान मुकेश अग्रवाल, उप प्रधान अनिल सैनी, महिला मंंडल की सदस्यों ने कौन बनेगा भाग्यशाली के उपविजेता मौलिक मदान एवं विजेता रेशु गर्ग समेत अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रथम चरण के विजेता तेजस्वी व विकास वर्मा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता कियारा आहुजा, तनिष्का, हंसिका, रिद्धिमा व द्रिका को पुरस्कृत किया गया।
शाम को बप्पा की प्रतिमा को रथ में बिठाकर बैंड बाजे के साथ समारोह स्थल से रवाना किया गया। नाचते गाते श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोर्या, मंगलमूर्ति मोर्या के जयघोष के साथ में गौतम नगर स्थित विश्वनाथ मंदिर में प्रतिष्ठापित किया। आयोजन समिति व महिला प्रधान अर्चना कौशिक ने सभी का आभार जताया।