रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित धानक बगीची में डीएससी समाज की बैठक सोमवार को हुई। इसमें 22 सितंबर को जींद में होने वाली समाज की रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामअवतार पचेरवाल ने की। इस मौके पर अजय सरपंच जैतड़ावास, प्रीतम सिंह, रोहताश बाल्मीकि, सुभाष सोलंकी, भागीरथ डाबला, नरेश कुमार, राजकुमार ने समाज की समस्याओं पर चर्चा की। 22 सितंबर को जींद में होने वाली डीएससी समाज की रैली को सफल बनाने की अपील की गई। उपप्रधान अजय सरपंच ने कहा कि जो पार्टी नौकरी में डीएससी को 10 प्रतिशत आरक्षण देगी, समाज के लोग उसे समर्थन देंगे। इस मौके पर उप प्रधान सरपंच अजय चावारिया, प्रेम, सुभाष सोलंकी, रवि, दयानंद आर्य, रोहताश, वेदप्रकाश मौजूद रहे।