संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करणावास के विद्यार्थियों ने प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने शनिवार को भाकली बस स्टैंड, तिकोना पार्क कोसली, बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ कोसली व नाहड़ में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर मतदान के लिए प्रेरित किया।
रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूल के बच्चों ने स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के विद्यार्थीगण कोमल, रिया, चंचल, संजना, स्वीटी, किशन, रोहित, वंदना, निसीका, एकता व जीया ने लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रेरित व जागरूक किया गया और मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मठाधीश महराज शिवपुरी महाराज, महेंद्र सिंह, पंडित गुरूदत्त, सुकर्मपाल, महावीर, नरेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।