संवाद न्यूज एजेंसीू
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक स्वीप योजना के तहत गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं।
एनएसएस स्वयंसेवक रविंदर, गोविन्द, रजत कुमार, नितिन राठी, कर्मबीर, मुस्कान कुमारी, मीना, अंशुल सहित अन्य स्वयंसेवक नाटक के माध्यम से सभी ग्रामीणों को 25 मई को मतदान करने के लिए शपथ दिलवा रहे हैं। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. करण सिंह ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवक विभिन्न माध्यम से मतदाता जागरूकता के लिए कार्य कर रहे है, जिसके तहत एनएसएस सोशल मीडिया पर भी विशेष अभियान चला रहा है। कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए सभी गावों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना हुड्डा, डॉ. अनीता यादव, डॉ. ललित कुमार, एनएसएस क्लर्क संदीप कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक भी अभियान के दौरान उपस्थित रहे।