फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर मेकिंग से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में विश्व ओजोन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिष्ठाता जीव विज्ञान संकाय और विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. अंकित कुमार और डॉ. संजय यादव ने किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें