फोटो: 12रेवाड़ी। गांव सूमाखेड़ा स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पेंटिंग प्रदर्शित करते ह
रेवाड़ी। जिले के गांव सूमाखेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समर कैंप के तहत वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने पर्यावरण संबंधित पेंटिंग बनाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर प्राध्यापक निरंजन लाल ने व्यंजनों, फलों, सब्जियों व मसालों आदि के लाभ एवं उपयोग के बारे में जानकारी दी। डीपीई राजेश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने खेलों का आनंद उठाया। प्राचार्य मुकेश कुमार सैनी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।