फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम

Tue, 24 Sep 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 8रेवाड़ी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करती महाविद्यालय प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भारतीय राजनीति और निर्वाचन में महिलाओं की भागीदारी चुनौतियां एवं अवसर और भारतीय निर्वाचन प्रणाली सुधार, सुझाव एवं आवश्यकता शीर्षक पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें संबंधित विभागों से छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने भारतीय राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को समय की मांग और स्वस्थ निर्वाचन प्रणाली को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष से खुशी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से सान्या द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष से करीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में लोक प्रशासन विभाग से सहायक प्राध्यापक संदीप सिंह, अनिता और क्षिप्रा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर दीपक कुमार, सुमन और श्याम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें