संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। भगत सिंह चौक व नंदरामपुर बास रोड पर स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका यादव के नेतृत्व में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईजीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर पालिका सचिव प्रवीन कुमार ने कहा कि 15 सितंबर से हमारा अभियान लगातार जारी है। इसके अंतर्गत अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हमारे शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आमजन भी इसमें सहयोग करे। प्रियंका यादव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नुक्कड़ नाटक, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य शिविर, खेलों प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली आदि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अपने शहर को स्वच्छ बनाने व उसकी अच्छी रैंकिंग के लिए हम सभी को मिलकर ऐसे अभियान चलाने होंगे। इस अवसर पर थियेटर डारेक्टर मनोज कुमार, कलाकार अंजलि, रजत, राधिका, तरूण, मोहित, मीना उपस्थित रहे।