फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं को अपराध व नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने नशा मुक्ति, स्वच्छता, पौधरोपण, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि विदेशों में बैठे आपराधिक गैंग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवाओं को गुमराह कर अपराध की ओर धकेलते हैं। ऐसे अपराधियों और उनके सहयोगियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। पुलिस गांव-गांव जाकर युवाओं को संदेश दे रही है कि वे अपराधियों के बहकावे में न आएं।
यदि कोई व्यक्ति आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने 100 से अधिक गांवों में जनसंवाद कर लोगों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अपराधियों को सोशल मीडिया पर हीरो बनाना भी कानून के खिलाफ है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा और खेलों से जुड़कर अपना भविष्य सुरक्षित करें तथा समाज को अपराध और नशे से मुक्त बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें