फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों को वरिष्ठजनों से सीख लेने का दिया संदेश

विज्ञापन
रामपुरा में वृद्धजन दिवस मनाते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा में वृद्धजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन मंगल-गान के साथ हुआ। बच्चों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें नृत्य, समूहगान, कविताएं और विशेष रूप से तैयार किए गए नाट्य मंचन शामिल थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल सहित वृद्धाश्रम के सभी सदस्यों ने भाग लिया। वृद्धाश्रम से आए वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।
दिनेश राजपाल ने कहा कि समाज की वास्तविक समृद्धि तभी संभव है जब नई पीढ़ी अपने बड़ों के अनुभवों, संस्कारों और मूल्यों का सम्मान करे। उन्होंने बच्चों को वरिष्ठजनों से सीख लेने और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की अध्यक्षा नेहा शर्मा के अतिरिक्त अनुकूल शर्मा, मनोहर लाल, चांद बाई, डॉ. दिनेश वर्मा, अमित पोपली, सीए आकाश गौड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें