फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नई चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण सेमिनार में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार रहे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का वास्तविक मार्ग है।
विज्ञापन

उन्होंने समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नई चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लाज कौशल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं के समग्र उत्थान में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के प्रयास कॉलेज परिसर में सुरक्षित, संवेदनशील और प्रेरक वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्राचार्या ने छात्राओं को आत्मरक्षा, जागरूकता और आत्मसम्मान को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर प्रीति ने कार्यक्रम का संचालन और संयोजन करते हुए सेमिनार के उद्देश्यों, गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर मुख्य वक्ता ने विस्तृत उत्तर दिए। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, मनजीत कुमार, नागेश कुमार, संजीव कुमार सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें