सम्मान पाने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नॉन बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एसएमसी उपाध्यक्ष मीनू कुमारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की।