फोटो: 30रेवाड़ी। सीहा स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं पुस्तक लोकार्पण की दृश्य। स्रोत: स्कूल
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नीलगिरी सदन की ओर से दीपोत्सव और प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन पूर्व सरपंच विक्रम पांडेये रहे जबकि प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने अध्यक्षता की। युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज विशिष्ट अतिथि र। प्रतियोगिताओं, बाबू बालमुकुंद पुस्तकालय का उद्घाटन और बाबा रामस्वरूप दास महाराज पर पुस्तक लोकार्पण किया गया।
कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। करीब चार दर्जन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पुस्तकालय योगदान देने वाले परिवार और शिक्षक यशपाल आर्य, अनीता यादव को विशेष सम्मान मिला।