फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुनियाद परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी सम्मानित

Sat, 21 Mar 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुनियाद परीक्षा क्वालीफाई करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्राचार्य मनोज कुमार ने बुनियाद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय को इस परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इस सफलता में गणित अध्यापिका पूनम देवी का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में 11 विद्यार्थियों पूर्ति, संजना, इशिका, भावना, किशन कुमार, दक्ष, हिमेश, मयंक, निकुंज, गौरव और हिमांशु ने सफलता हासिल की।
गणित अध्यापिका ने विद्यार्थियों को लेखनी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और नियमित अभ्यास व आत्मविश्वास का महत्व समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य सत्ते सिंह, सोमबीर यादव, मीनाक्षी चुग, पुनीता सैनी सहित अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें