संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो कैप्शन छात्राओं को फूलमालाओं से सम्मानित कर एक साथ मंच पर एकत्रित हुए आमजन। स्रोत : स्कूल
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनथल में कक्षा दसवीं में जिले में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को लोगों ने सम्मानित किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. सतबीर इंदौरा ने बताया कि कक्षा दसवीं में 55 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्राओं में से एकता ने 493 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान, ज्योति ने 492 अंक लेकर दूसरा स्थान, प्रिया ने 490 अंक लेकर तीसरा स्थान, खुशी ने 488 अंक लेकर चौथा स्थान, मुस्कान ने 488 अंक लेकर पांचवां स्थान तथा मोनिका ने 483 अंक प्राप्त करके जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया। खुशी ने विज्ञान में 100 अंक, प्रिया व एकता ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक, ज्योति ने गणित में 100 अंक, प्रिया ने सामाजिक और फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार विद्यालय में 19 छात्राओं ने मेरिट हासिल की तथा 19 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए इन सभी छात्रों का विद्यालय प्रांगण में सम्मान किया गया।