संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। बाइक से कॉलेज जा रहे तीन युवकों को कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने घायलों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल चौधरी हाल पुलिस लाइन निवासी विवेक शेरावत ने बताया कि वह कापड़ीवास स्थित महाविद्यालय में बीटेक का छात्र है। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर कॉलेज रहा था। दोपहर करीब 1 बजे वह बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा। तभी अचानक हाईवे की तरफ से सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। उसके बाद गाड़ी से दो-तीन व्यक्ति बाहर निकले जोकि शराब के नशे में थे। इस दौरान तीनोें ने मारपीट भी की। जाते वक्त जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।