रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रिंसिपल मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. मान सिंह के रेवाड़ी आगमन पर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन की पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ़ रेलवेज की सेवानिवृत रेल कर्मचारी एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे, रेवाड़ी शाखा ने जोनल कार्यकारी अध्यक्ष/शाखा सचिव केके सक्सेना व टीपी शर्मा शाखा चैयरमेन के नेतृत्व में स्वागत किया। वहीं, उनका धन्यवाद किया गया कि उप मंडल रेलवे अस्पताल की ओपीडी का समय बदला जो अब सुबह 9 से 1 बजे तक तथा 2 से 4 बजे तक ओपीडी चल रही हैं। एसोसिएशन की ओर से उनको एक ज्ञापन भी दिया गया। इस मौके पर मदन लाल, विष्णु भगवान शर्मा, राम जीवन, प्रेम नेगी, ईश्वर सिंह यादव, प्रेम चन्द, सुआ प्रकाश, सुरेश कुमार, मुलायम सिंह आदि उपस्थित थे।