बावल। रविवार 21 सितंबर को मेघवाल समाज की बैठक गांव नैचाना में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इसमें समाज के सभी पदाधिकारीगण, महिला शक्ति तथा भारी संख्या में समाज के लोग हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के बारे में मेघवाल उत्थान समिति के सचिव भूपेंद्र शेखपुर मेघवाल ने बताया कि यह सभा समाजहित में नई पहल के रूप में आयोजित की जा रही है। बैठक का उद्देश्य मेघवाल समाज के विकास, सामाजिक सुधार और विभिन्न पहलुओं में सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा नेता और विभिन्न गांवों से आए समाजजन मिलकर सामूहिक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संवाद