रेवाड़ी। मेघवाल समाज की बैठक 7 सितंबर को सुबह 10 बजे गांव गढ़ी बोलनी में आयोजित की जाएगी।मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा के सचिव भूपेन्द्र शेखपुर ने बताया कि इस सभा में सभी पदाधिकारीगण, महिला शक्ति और समाज के भारी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। बैठक का उद्देश्य समाजहित में नई पहलुओं पर विचार-विमर्श करना और मेघवाल उत्थान समिति को और मजबूत बनाना है। संवाद