रेवाड़ी। प्रजापति समाज ने प्रजापति धर्मशाला कुतुबपुर में एक प्रेस वार्ता की। जिस में वीर सिंह प्रधान ने कहा कि अब तक प्रजापति समाज पर आरोप लगाते थे कि इस समाज का हिसाब नहीं दिया व समाज को पीछे धकेल दिया। समाज के लोगों के लिए भी कुछ नहीं किया। आज इन सब बातों पर सभी ने मिलकर जोरदार तरीके से विरोधियों को जवाब दिया। वीर सिंह प्रधान ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2009 में जो चुनाव हुए थे उसके पश्चात 2012 में नया कानून आने से संस्था निष्क्रिय हो गई थी। इस वजह से समाज के चुनाव में नहीं जा सके चुनाव करवाने का कार्य संस्था के जो भी कार्यकारी मेंबर थे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया था, उनकी जिम्मेदारी बनती थी। परंतु इस तरफ किसी कोई ध्यान नहीं गया कि चुनाव कराये जाये। वीर सिंह ने समाज का लेखा-जोखा दिया और बताया कि 2009 से लेकर अब तक समाज ने जो पैसा बैंक में डाला था उसमें चंदे के रूप में जो भी पैसा इकट्ठा हुआ था, प्रजापति समाज के खाते में 1,25,000 रूपये डाला गया। जिसका पूरा ब्यौरा समाज के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है और यह पैसा बैंक में आज भी मौजूद है। इस बैठक में संस्था के सभी कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे 360 के चौधरी दौलत राम, रोशन लाल, संजय, ओमप्रकाश सतबीर थानेदार थानाराम बुधराम भगवान दास धर्मेंद्र दिनेश बागरिया, रमेश प्रधान, धर्म बीर बीकानेर व पांच गांव के लोग मौजूद रहे।