फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्य सुदर्शन क्रिया व ध्यान लगाने से मिटता है तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आर्ट ऑफ लिविंग की रेवाड़ी शाखा की ओर से मॉडल टाउन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने योग आसन, सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्राणायाम व विश्वविख्यात सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षिक ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी व प्रतियोगिता पूर्ण जीवन में सभी को बहुत काम करना पड़ता है और सही दिशा व सही तरीके से जीवन नहीं जीने की वजह से तनाव और अवसाद पैदा होता है। नित्य आसन, ध्यान, प्राणायाम व सुदर्शन क्रिया करने से जीवन में सकारात्मकता, सरलता, और सजगता आती है और तनाव व अवसाद से मुक्ति मिलती है। उन्होंने आम लोगों से संस्था के सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को यह संस्था रक्तदान शिविर, चित्रकला व कुकिंग प्रतियोगिता एवं सत्संग आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में उर्वशी, प्रवीन और शक्ति ने अपना योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें