श्री कृष्ण भवन में आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की तरफ से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव के अनुसार इस शिविर में करीब 100 मरीजों को मुफ्त ओपीडी सेवाओं के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप किया। डॉ. एचआर यादव ने मेडिसिन, डॉ. प्रशांत यादव ने हड्डी रोग, डॉ. करतार सिंह यादव ने सर्जरी, डॉ. विदुला यादव ने नेत्र रोग, डॉ. अनिल यादव ने दंत रोग और डॉ. अजीत यादव ने बाल रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर उपचार किया।
शिविर को सफल बनाने में प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, शशि भूषण, अमर सिंह, रामसिंह और गोकलराम सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।