बावल। स्थानीय एक निजी अस्पताल से चोर दवाएं और 30 हजार रुपये चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में निजी अस्पताल के संचालक लोकेश चौहान ने बताया कि उनके अस्पताल के मेडिकल कक्ष से 10 हजार रुपये की दवाई सहित 30 हजार रुपये का कैश गायब था। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो अलसुबह साढ़े 4 बजे कुछ लोग चोरी करते नजर आए जिनकी पहचान की जा रही है। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।