फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दवाई लेने आए पूर्व सैनिक को लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने जेब से साफ किए साढ़े चार हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बोलनी रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में दवाई लेने आए एक पूर्व सैनिक को बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर उसकी जेब से करीब साढ़े चार हजार की नकदी व अन्य कागजात चोरी कर लिए। फल खरीदते समय जेब में हाथ दिया तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जामरा निवासी होशियार सिंह बुधवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दवाई लेने आया था। दवा लेने के बाद वह पैदल ही बस स्टैंड की ओर चल दिया। कुछ दूर चलने के बाद बाइक पर दो युवक आए तथा पूर्व सैनिक को आंबेडकर चौक पर छोड़ने के लिए कहा। दोनों युवक पूर्व सैनिक बाइक पर आंबेडकर चौक पर छोड़ कर चल गए। पूर्व सैनिक ने आंबेडकर चौक पर रेहड़ी से फल खरीदने के बाद पैसे देने के लिए जेब में हाथ दिया तो जेब में कुछ भी नहीं था। इसके बाद पूर्व सैनिक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पूर्व सैनिक ने बताया कि उसकी जेब में 4500 रुपयेेे व जरूरी कागजात थे। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व सैनिक की निशानदेही पर पुलिस आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों का सुराग लगाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन

-फोटो-03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें