फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेड न्यूज पर नजर रखेगी एमसीएमसी

Wed, 27 Mar 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) विज्ञापनों और पेड न्यूज पर नजर रखेगी। विज्ञापन व पेड न्यूज का खर्चा प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों को कमेटी के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए जाने वाले विज्ञापन तथा अन्य संदेशों का प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। विज्ञापन की पूर्व अनुमति एमसीएमसी कमेटी से ली जानी अनिवार्य है। यदि पेड न्यूज का कोई मामला संज्ञान में आता है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन के दौरान प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले संभावित फेक न्यूज पर भी एमसीएमसी कड़ी निगरानी रखेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पैंफलेट, पोस्टर आदि पर उसके मुद्रक व प्रकाशक का नाम प्रकाशित करवाना अनिवार्य है। जिलास्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित की गई है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी 72-बावल (गुरुग्राम लोकसभा) मनोज कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी 73-कोसली (रोहतक लोकसभा) उदय सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी 74-रेवाड़ी (गुरुग्राम लोकसभा) विकास यादव, डीआईपीआरओ रेवाड़ी दिनेश कुमार, डीआईओ एनआईसी रेवाड़ी महेश कुमार, आयकर अधिकारी जयराम मीणा सहित एक पत्रकार कमेटी के सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें