फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकानें तोड़ने गए नप कर्मियों और दुकानदारों के बीच झड़प

Fri, 03 Mar 2023 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कई दिनों से चर्चा में रही रेलवे रोड पर अवैध रूप से बनाई गई नौ दुकानों में से दो दुकानों को नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। बीडीपीओ व ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंकित चौहान और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नप ने कार्रवाई की। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदार रोष में आ गए और उन्होंने डट कर विरोध किया। दुकानदारों ने नप कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की, दुकानों से संबंधित कागजात दिखाए। इस दौरान दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई, नौबत हाथापाई और धक्कामुक्की तक आ गई। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। आखिर नप अधिकारियों ने दुकानदारों को मोहलत देकर तोड़फोड़ बंद कर दी, तब दुकानदार शांत हुए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने नप कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आखिर दो चुनिंदा दुकानों को ही नप टीम ने क्यों निशाना बनाया। नप ने बाकी दुकानदारों को सोमवार तक का समय दिया है तो इन दो दुकानदारों को भी समय दिया जा सकता था। इससे साफ है कि नप की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नप की टीम ने रेलवे रोड पर लंबे समय से बनी नौ दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद की टीम ने इन दुकानदारों को पहले ही नोटिस दे दिया था। जिसके बाद नप टीम उन्हें तोड़ने पहुंची थी। दुकानदारों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए नप की कार्रवाई का जम कर विरोध किया। दुकानदारों ने दावा किया कि जिन दो दुकानों को तोड़ा गया है उनके पास स्टे ऑर्डर था, फिर भी कार्रवाई कर दी गई। बार-बार यही चर्चा चलती रही कि जब नगर परिषद की टीम सभी नौ दुकानों को तोड़ने आई थी तो सिर्फ दो को ही क्यों तोड़ा। बाकी दुकानदारों को सोमवार तक मोहलत दी गई तो उन दो दुकानदारों को क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन


ब्रास मार्केट में काटे चालान
डीएमसी सुमिता ढाका लगातार शहर का दौरा कर सुंदरीकरण के निर्देश दे रही हैं। साथ ही व्यापारियों की समस्याएं भी सुन रही हैं। इसी कड़ी में वह सुबह ब्रास मार्केट पहुंची थीं। जहां व्यापारियों ने उन्हें बताया कि खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध पार्किंग बना ली है. जहां रोजाना दर्जनों बसें खड़ी की जाती हैं। इसके अलावा कुछ जगह पर स्टॉल लगवा कर कुछ दबंग लोग किराया वसूल कर रहे हैं। जिसके बाद कर्मचारियों ने ब्रास मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। गन्ने के जूस के स्टॉल से लेकर अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों का सामान जब्त किया, उनके चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें