संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सेक्टर 4 में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर 14 (बालक-बालिका वर्ग) में मयंक और विविकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सेक्टर 4 में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। रमन राव ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहले ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई थी। हर ब्लॉक से चयनित तीन-तीन खिलाड़ियों ने अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ग में राइफल एवं पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 एवं 19 बॉयज वर्ग में 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ। पिछले 8 साल से इस प्रतियोगिता में हम लगातार नेशनल स्तर पर पदक जीत कर ला रहे हैं। उम्मीद है कि इस साल भी हम राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे।
अंडर 14 बॉयज वर्ग की शूटिंग प्रतियोगिता में मयंक तेजस 200 में 183 का स्कोर लगाकर प्रथम स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर लक्ष्य पुत्र रमेश रहे। अंडर 17 वर्ग में आरव 187 का स्कोर लगाकर प्रथम स्थान पर रहे। तेजल 180 का स्कोर लगाकर तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 वर्ग में मयंक 188 का स्कोर लगाकर प्रथम स्थान पर रहे। महेश सैनी 180 का स्कोर लगाकर दूसरे स्थान पर रहे। यस 179 का स्कोर लगाकर तीसरे स्थान पर रहे।
इसी प्रकार गर्ल्स अंडर 14 वर्ग में विविकता राव 181 का स्कोर लगाकर पहले स्थान पर रहीं। मानवी पुत्री विक्रम सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 17 वर्ग में 182 का स्कोर लगाकर स्नेहा पहले स्थान पर रहीं।
178 का स्कोर लगाकर अनविका दूसरे स्थान पर रहीं। रिसीवर का अंडर 19 वर्ग में चहक 189 का लगाकर पहले स्थान पर रहीं। 189 का स्कोर लगाकर सीधा दूसरे स्थान पर रही एवं 184 का स्कोर लगाकर तीसरे स्थान पर रहीं। सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
रमन राव ने बताया कि अकादमी के दो खिलाड़ी एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक ला चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर 14 खिलाड़ी पदक हासिल कर चुके हैं।