फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो हफ्ते बाद निकली धूप से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दो हफ्ते बाद बुधवार को अच्छी धूप निकली। इससे ठंड से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि, शीत लहर जरूर चलती रही, मगर तेज धूप की वजह से वह ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी उछाल आया है। जहां रोजाना तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था वहीं अब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम में इस बदलाव से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा फिर से बदलकर उत्तरी हो जाएगी और 11 जनवरी से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में अब बदलाव आएगा। बारिश के आसार हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें