फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: शरारती तत्वों ने तोड़ी शहीद की मूर्ति, लोगों में रोष

Mon, 13 Feb 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। दूल्हेड़ा रोड पर शहीद भगत राम की प्रतिमा तोड़ने पर कस्बे में रोष फैल गया है। जैसे ही लोगों को पता चला कि रात को अज्ञात लोगों ने शहीद भगत राम की प्रतिमा तोड़ दी है आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। शहीद भगत राम बावल के रहने वाले हैं और 2002 में शहीद हो गए थे 2003 में उनकी प्रतिमा उनके अंतिम संस्कार के स्थान पर लगाई गई थी। एक प्रतिमा बावल के बाजार में शहीद भगत राम चौक के नाम पर लगाई गई है। जैसे ही सुबह लोगों ने देखा कि शहीद भगत राम की प्रतिमा को तोड़ दिया गया है आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र एडवोकेट ने कहा कि यह बहुत ही घृणित कार्य है शहीदों का अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से कहा कि जल्द ही इसकी तफ्तीश करके अब आरोपियों को पकड़कर उन्हें सजा दे। शहीदों का सम्मान बहुत जरूरी है। जिस भी शरारती तत्वों ने यह काम किया है बहुत ही घिनौना और जघन्य अपराध है। इस अवसर पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन करने लगे सभी ने राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने इसके प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। शहीद भगत राम की प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन उपायुक्त पुलिस अधीक्षक हनीफ कुरैशी ने 2003 ने किया था। तभी से ही वहां प्रतिमा विराजमान थी रविवार की रात को भी प्रतिमा ठीक थी सुबह लोगों ने देखा तो प्रतिमा का सिर धड़ से अलग था जिसे किसी शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। नपा प्रधान वीरेंद्र एडवोकेट, उपप्रधान अर्जुन चोकन, सैनी सभा प्रधान दिनदयाल, सरजीत महलावत, प्रमोद बागड़ी, देवेंद्र अरनेजा सहित अनेक समाजिक राजनीतिक सगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

शहीद के प्रपौत्र भूपेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
- रण सिंह, थाना प्रभारी बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें