फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म व जबरदस्ती कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा निवासी एक महिला कर्मचारी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म करने तथा गर्भपात करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दी है। आरोपी युवक भी कंपनी में कार्यरत था तथा दोनों साथ रहते थे। आरोपी युवक अभी फरार है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ओडिशा निवासी एक युवती ने कहा है कि वह यहां की एक कंपनी में कार्यरत है तथा शहर में किराए पर रहती है। पिछले वर्ष उसकी ओडिसा के पुनसिया मयूरभंज निवासी तपन से मुलाकात हुई थी। तपन में भी यहां की एक कंपनी में कार्यरत था। दोनों बीच दोस्ती हो गई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने पास बुला लिया तथा दोनों साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि जब वह शादी के लिए कहती तो वह कोई न कोई बहाना बना देता। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तथा आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी वहां से बिना बताए चला गया। युवक के चले जाने पर पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुशील ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें