फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मार्केट कमेटी चेयरमैन ने किया पौधारोपण

Fri, 28 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल अनाज मंडी पौधरोपण करते मार्केट कमेटी चेयरमैन। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
बावल। बावल अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष नितेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अनाज मंडी पहुंचने पर व्यापारियों ने अनिल कुमार सैनी का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने मंडी का निरीक्षण करने के साथ आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने मंडी में बिजली और सड़क से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखीं। अध्यक्ष ने समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। अनिल कुमार सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। इस अवसर पर आढ़ती अशर्फीलाल, कृष्ण कुमार, प्रेम बत्रा, सचिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें