फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राचीन शिव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह की झांकी निकाली

Fri, 28 Aug 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह की झांकी निकालते। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
कोसली। कोसली के प्राचीन शिव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आकर्षक विवाह मंडप सजाया गया। इसके बाद शिव-पार्वती विवाह की मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान धार्मिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महंत रामदास ने बताया कि शिव-पार्वती विवाह का आयोजन धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा सुख-शांति की कामना की। बाद में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें