फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कई विद्यालय : मनोज

Fri, 29 May 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मनोज मसानी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान मनोज मसानी ने कहा कि शिक्षकों की कमी से कई विद्यालय जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार शिक्षकों के तबादले करे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई विद्यालयों में केवल एक-दो शिक्षक ही कार्यरत हैं, जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थियों का अनुपात असंतुलित है। इससे पढ़ाई और प्रशासनिक कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
मनोज मसानी ने कहा कि नवंबर 2025 में शुरू हुई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से कर्मचारियों में उम्मीद जगी थी, लेकिन मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चले जाने से प्रक्रिया रुक गई। अब हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद पॉलिसी में संशोधन कर इसे दोबारा लागू करने की चर्चाओं से कर्मचारियों में फिर उम्मीद बनी है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को जल्द लागू कर पारदर्शी तबादला प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें