रेवाड़ी। यूपीएससी में सफलता पाने पर मंजीत सिंह को सम्मानित करते समाजसेवी मुकेश चौहान। स्रोत: ग्
रेवाड़ी। गांव कंवाली निवासी रामअवतार थानेदार के पोते मंजीत को यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पर गांव में सम्मानित किया गया। समाजसेवी मुकेश चौहान ने बताया कि मंजीत शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहे हैं। उन्होंने डहीना स्कूल से 12वीं कक्षा पास करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी फिजिक्स से की है। मंजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर श्याम लाल ठेकेदार, धर्मवीर थानेदार, अजीत सिंह, संजय कुमार, मुकेश चौहान, मास्टर राजेन्द्र सिंह, कृष्ण, राजकुमार, रामचंद्र, बिल्लू आदि ने मंजीत सिंह को बधाई दी।