फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पाक कला प्रतियोगिता में प्रबंधन विभाग की टीमें प्रथम

Sun, 18 Oct 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्टॉल को देखते कुलपति प्रो. असीम मिगलानी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस पर पाक कला प्रतियोगिता और कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों की 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रबंधन विभाग की टीमों ने पहला और दूसरा पुरस्कार हासिल किया, जबकि मनोविज्ञान विभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अग्निरहित खाना पकाने, आधुनिक पाक कला तकनीकों और हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के गुर सिखाए गए।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि यह आयोजन हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक पाक कला का संगम है। पारंपरिक और लुप्त होते स्वादों को अग्निरहित तकनीक से प्रस्तुत करना विद्यार्थियों की रचनात्मकता और व्यावहारिक दक्षता को दर्शाता है। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में नवाचार, टीम वर्क और संसाधन प्रबंधन जैसे कौशल विकसित होते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में चीन से आए अंतरराष्ट्रीय शेफ तियान और एग्जीक्यूटिव शेफ प्रमोद रतूड़ी ने विद्यार्थियों को आधुनिक कुकिंग तकनीकों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कटिंग, स्टीमिंग, प्लेटिंग और स्वच्छता के मानकों के बारे में बताया। उन्होंने पारंपरिक हरियाणवी व्यंजनों को आधुनिक प्रस्तुति और फ्यूजन तकनीक के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत में होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा ने अतिथियों और विशेषज्ञों का स्वागत किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह, प्रो. दीपक गुप्ता, प्रो. समृद्धि और डॉ. सुशांत यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विक्रांत और आयोजन सचिव डॉ. नवनीत कौशल के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें