फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या

Sun, 16 Jun 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। गांव मालाहेड़ा में मंदिर जाने वाली सड़क पर हत्या कर फेंका गया एक करीब 50-55 वर्ष के व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह पाया गया। उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया था और मुंह कुचल दिया गया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मालाहेड़ा गांव के सरपंच महेश सिंह ने बताया कि वह शनिवार की सुबह करीब सवा पांच बजे घूमने जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर जाने वाले रास्ते पर देखा कि करीब 50-55 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जब वह शव के नजदीक गए तो मालूम चला कि उसके ऊपर तेज धार हथियार से हमला किया गया है। उसका मुंह भी बुरी तरह से कुचला हुआ था। हाथ व पैर की उंगलियां घिसटने से बुरी तरह से कटी हुई थी। खून के धब्बे ढाकिया रोड की तरफ से यहां तक सड़क पर पड़े हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए यहां पर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने सरपंच की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें