कुंड। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भालखी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भालखी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को उसके चाचा अशोक कुमार एनएच-11 पार करके अपने घर गावं भालखी आ रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।