बावल। कस्बे के मोहल्ला धोबीघाट निवासी युवक विजय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार विजय मानसिक रूप से परेशान था। वह दो दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गया था। रविवार को सूचना मिली कि नांगलतेजू के समीप ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। विजय अविवाहित था। संवाद