रेवाड़ी। डीएफसी लाइन पर न्यू रेवाड़ी-न्यू धारूहेड़ा रेल लाइन स्थित बिठवाना फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी महिला एएसआई उर्मिला देवी ने बताया कि
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी द्वारा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी है ताकि शव की शिनाख्त हो सके।