फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हत्यारोपी को आश्रय देने और थार छिपाने का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप बरामद

Sat, 12 Sep 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह के भतीजे जितेंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी को आश्रय देने और उसकी थार को छिपाने के आरोपी हाल किरायेदार सेक्टर-38 (गुरुग्राम) निवासी शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के खायारा कोटी का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी प्रवीन उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शिव कुमार पर प्रवीन को आश्रय देने और वारदात में प्रयुक्त थार छिपाने में मदद करने का आरोप है। प्रवीन और शिव कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप और थार बरामद कर ली है।
सात सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एचपीसीएल रिफाइनरी के पास गांव भाड़ावास जाने वाले सुनसान रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीन ऑफ क्राइम टीम से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतक गांव कमालपुर निवासी जितेंद्र (40) था। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। जितेंद्र के चाचा उत्तम सिंह की शिकायत पर प्रवीन उर्फ पपला और उसके साथी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रवीन को जितेंद्र पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची। सात सितंबर को उसने जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने कमालपुर के शराब ठेके पर बुलाया।
बाद में अपने भतीजे अमन को साथ लेकर थार गाड़ी से जितेंद्र को एचपीसीएल रिफाइनरी के पास सुनसान रास्ते पर ले गया। वहां जितेंद्र के गाड़ी से उतरने पर प्रवीन ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया। अमन आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें