फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निवेश के नाम पर 4.35 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गांव टिंट निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर 4.35 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पंजाब के जिला एसबीएस नगर के नवांशहर बक्करखाना रोड निवासी राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गांव टींट निवासी सत्यवीर सिंह ने शिकायत में बताया था कि जुलाई माह में उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था।
मैसेज में अपना नाम अन्यना मेहता बताने वाली महिला ने उससे एमयूएफएसएल मैक्स नाम की एपीके फाइल इंस्टाल कराई थी। उन्हें एप के जरिए ट्रेडिंग करते हुए शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर मोटा फायदा मिलने का लालच दिया गया। उन्होंने 27 जुलाई को एप के जरिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

एपीके फाइल पर उसका बैलेंस अपडेट होता रहा। उसके खाते में मोटा फायदा दिखाया गया। उसके बाद उसने कई ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 4 लाख 35 हजार 250 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में एपीके फाइल बंद हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें