सरूरपुर। किशोरी के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी। पुलिस
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विकास निवासी गांव गोटका को पुलिस ने हरियाणा के जिला रेवाड़ी कस्बा धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 16 अक्तूबर को आरोपी ने किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस एक माह से आरोपी की तलाश में थी। रविवार को आरोपी की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। संवाद