फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता हत्याकांड: आरोपी एक दिन के रिमांड पर,पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में हुए ममता हत्याकांड के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को सेक्टर-6 थाना पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शनिवार को चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यूपी के बस्ती निवासी नेहा उर्फ ममता भारती (23) व संत कबीर जिला निवासी ममता यादव (21) दोनों मानेसर स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाऊसिंग बोर्ड में प्रथम तल पर किराए के मकान में रहती थीं। इसी मकान के तीसरी तल पर बिहार के चम्पारण जिला के हरसिद्घी निवासी अंकुर (20) व मध्यप्रदेश के भिंड निवासी साहिल (20) भी किराए पर रहते थे। पांच दिन पहले अंकुर व साहिल ने अपने साथियों के साथ मकान में ही बर्थ-डे पार्टी की थी। इस दौरान किसी बात को लेकर आरोपियों का ममता भारती के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने शुक्रवार की अल सुबह ममता भारती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों ने नेहा उर्फ ममता की सहेली ममता यादव का भी गला दबाकर बेहोश कर दिया था। दोनों आरोपियों को वारदात स्थल पर ही पकड़ लिया गया था। उसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें