फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामलीला मंचन में मामड़िया ठेठर की पाठशाला प्रथम

Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित रामलीला मंचन प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मामड़िया ठेठर ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका शांता कुमारी ने कहा कि रामायण विद्यार्थियों को सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार की प्रेरणा देती है। इसके आदर्श सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से परिचित कराते हैं। बाल रामायण मंचन से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई दी। विद्यालय परिवार ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें