फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को सुरक्षित बनाना सभी की जिम्मेदारी : डीसी

Fri, 28 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व एचएसआईडीसी के अधीन सड़कों की नियमित मरम्मत करवाने को कहा। क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढे भरने, अवैध कट बंद करने तथा आवश्यक स्थानों पर संकेतक और ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें